50 परिवारों ने की साइट विजिट गोला घुमा 2.5 लाख की छूट पाई

पिछले साल की अपार सफलता के बाद मुंबई की रियल एस्टेट कंपनी लव होम ने इस साल फिर से दैनिक भास्कर के साथ मिलकर इनामी मेला शुरू किया। मेले का भव्य शुभारंभ लव होम मारवाड़, शास्त्रीनगर एक्सटेंशन में किया गया। जहां पहले ही दिन 50 से अधिक परिवारों ने साइट विजिट की।

शहरवासियों में इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह भी नजर आया। आपको बता दें कि लव होम मारवाड़ राजस्थान का पहला प्रीमियम अफोर्डेबल आवासीय प्रोजेक्ट है, जहां 50 से अधिक सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। इनाम मेले के पहले दिन ही 10 फ्लैटों की बुकिंग हुई, जिनमें ग्राहकों ने गोला घुमाकर 2.5 लाख तक की छूट अपने फ्लैट की कीमत पर बतौर इनाम जीती। मैनेजमेंट का कहना है कि लोगों के इस उत्साह को देखकर टीम के अंदर भी काफी ऊर्जा देखी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
50 families visited the site visit or get a discount of 2.5 lakhs


टिप्पणियाँ