इन दिनों दूरी जरूरी है, 5 दिन में 131 रोगी, शनिवार को 39

जिले में शनिवार को 39 कोरोना पॉजिटिव मिले। अब तक 487 रोगी मिल चुके हैं। शनिवार काे पाॅजिटिव मिलने वालों में पहले मिलने वालों के रिश्तेदार भी हैं। आरआरटी प्रभारी डाॅ. घनश्याम चावला ने बताया कि आजाद नगर कुंभा सर्किल निवासी व्यक्ति गत दिनाें पाॅजिटिव आया है। उसकी पत्नी व मकान मालकिन भी पाॅजिटिव हैं।

दाेनाें महिला 30 साल की हैं। आरआर टीम ने सैंपल लिए थे, जिसकी रिपाेर्ट में पाॅजिटिव आई। जहाजपुर के अादर्श काॅलाेनी निवासी 38 साल की महिला पाॅजिटिव आई है। यह महिला गत दिनाें पाॅजिटिव आए व्यक्ति की पत्नी है। गत दिनाें पाॅजिटिव आए महावीर काॅलाेनी गुलाबपुरा निवासी व्यक्ति की 23 की बेटी व 26 साल का बेटा पाॅजिटिव निकला है। डाॅ. चावला ने बताया कि पुलिस लाइन के 22 साल के आरएसी के जवान की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। यह गत दिनाें कमर दर्द की शिकायत हाेने पर डाॅक्टर्स काे दिखाया था।

डाॅक्टर्स की सलाह पर जांच करवाई। 32 साल की चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी महिला पाॅजिटिव अाई है। यह महिला गत दिनाें पाॅजिटिव आए व्यक्ति की पडाैसी है। 26 साल का काेटड़ी के मीना का खेड़ा डाेकलिया निवासी युवक के लक्षण आने पर जांच करवाई थी। यह स्वास्तिक फैक्ट्री में काम करता है। कोटड़ी के ही झाड़ोल निवासी 15 साल की किशोरी व 50 साल की महिला काे लक्षण आने पर जांच करवाई। काेटड़ी के ही नेहरू नगर निवासी 30 साल की महिला ने भी लक्षण आने पर जांच करवाई।

खारिया का लंबा हुरड़ा निवासी 30 साल का युवक जाे आंगूचा माइंस में काम करता है। लक्षण आने पर जांच करवाई। शाहपुरा के धनोप निवासी 30 साल का युवक पाॅजिटिव आया है। यह युवक आगूंचा माइंस में काम करता है। पूर्व पाॅजिटिव के संपर्क में आने पर जांच करवाई। 25 साल का आगूंचा निवासी युवक भी माइंस में काम करता है और पाॅजिटिव के संपर्क में आने से जांच करवाई।

गुलाबपुरा के देवविहार काॅलाेनी निवासी 55 साल के व्यक्ति पाॅजिटिव निकले, इन्हाेंने काेर्ट में रैंडम सैंपलिंग करवाई। इसके अलावा गुलाबपुरा के ही 20 साल का युवक पाॅजिटिव आया। गुलाबपुर के ही गत दिनाें पॉजिटिव आए व्यक्ति की पत्नी भी संक्रमित पाई गई है। भीलवाड़ा के संजय कॉलोनी में रहने वाली 7 वर्षीय बालिका भी लक्षण आने पर करवाई जांच में पॉजिटिव पाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ