गर्मी के मौसम में 4 महीने तक पानी की समस्या से त्रस्त रहे शहर के 4 वार्ड 21, 25 26 व 28 के क्षेत्राें में रविवार काे पानी पहुंचा ताे लाेगाें काे लगा जैसे उनकी मुराद पूरी हाे गई। इन क्षेत्राें में बिना पंप लगाए ही पानी की सप्लाई घराें तक पहुंची। इन क्षेत्राें में भूजल स्तर गिरने से ट्यूबवेल सूख गए थे और कुछ में पानी बहुत कम हाे जाने से सप्लाई नहीं हाे पा रही थी। परेशान लाेग लगातार जलदाय कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। प्रदर्शन और रास्ते जाम भी किए, लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ था।
इस समस्या काे दूर करने के लिए जलदाय विभाग ने शनिवार काे 15 लाख लीटर क्षमता वाली प्रताप स्कूल की टंकी काे अासपास के ट्यूबवेलाें से पूरा भरा अाैर रविवार सुबह इन क्षेत्राें में पानी की सप्लाई की। इसके बाद समस्याग्रस्त 4 वार्ड क्षेत्राें में पानी की सप्लाई व्यवस्थित रूप से पहुंची।
जलदाय विभाग के एक्सईएन रामजीत मीणा ने बताया कि लाेगाें की समस्या दूर करने के लिए पानी की व्यवस्था कर प्रताप स्कूल की टंकी काे पूरा भरा गया। इस टंकी से 4 वार्डाें में सुबह पानी की सप्लाई शुरू की गई। इससे लाेगाें ने राहत महसूस की है। प्रताप स्कूल की टंकी काे भरने के लिए लक्ष्मी नगर व अंबेडकर नगर में ट्यूबवेल खुदवाए जा रहे हैं, वहां से पानी कालाकुआं लाकर इस टंकी काे भरा जाएगा।
वार्ड 21 के पार्षद रमाकांत यादव, वार्ड 25 के पार्षद लाेचन यादव, वार्ड 26 के पार्षद महेंद्र वर्मा व वार्ड 28 की पार्षद पिंकी रानी सैनी ने बताया कि यह टंकी पहले ही पूरी भरी जाती ताे पानी की समस्या हल हाे जाती। अब उम्मीद है कि जलदाय विभाग यह व्यवस्था बनाए रखेगा।
35 नए ट्यूबवेल की स्वीकृति
जलदाय विभाग को मुख्यालय से 35 ट्यूबवेल लगाने की स्वीकृति मिल गई है। मार्च में इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। काेराेना और लॉकडाउन के कारण यह प्रस्ताव अटका रहा। अधिशासी अभियंता रामजीत मीणा ने बताया कि सभी 35 ट्यूबवेल शहर से बाहर ऐसे स्थानाें पर लगाए जाएंगे, जहां पानी की उपलब्धता हाे।
वहां से पानी शहर की टंकियाें तक पहुंचा जाएगा। अंबेडकर नगर, वैशाली नगर, तूलेड़ा, विजय मंदिर व जयपुर रोड पर ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। शहर में भूजल स्तर नीचे जाने के कारण ट्यूबवेल की खुदाई करने पर पिछली बार 7 ट्यूबवेल सूखे निकले थे। इस कारण शहर के बीच टयूबवेल नहीं लगाने का फैसला किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ