बेटियों ने मारी बाजी, बेटों से 4.97% आगे...1.57% बढ़ा जिले का रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर में सोमवार को कॉमर्स वर्ग का रिजल्ट घोषित किया। साइंस के बाद कॉमर्स में भी बेटियों ने बाजी मारी है। कॉमर्स में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 97.98 प्रतिशत रहा है। जोकि छात्रों के मुकाबले 4.97 प्रतिशत अधिक है।

कॉमर्स वर्ग में जिले से कुल 645 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई। जिसमें 632 सफल रही। छात्र वर्ग में कुल 1116 परीक्षार्थी थे। जिसमें 1038 उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में 97.98 प्रतिशत छात्राएं और 93.01 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं।

ओवर ऑल बीकानेर जिले के रिजल्ट में पिछली बार के मुकाबले 1.57 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जिले में कॉमर्स का परीक्षा परिणाम इस बार 94.83 प्रतिशत रहा है। जबकि पिछली बार कॉमर्स का रिजल्ट 93.26 प्रतिशत रहा था। प्रदेश में बीकानेर 18वे पायदान पर है।

यूं समझें कॉमर्स का रिजल्ट

1761 स्टूडेंट्स
1116
छात्र
645 छात्राएं
1670
उत्तीर्ण

पिछले 5 साल का रिजल्ट, लगातार बढ़ोतरी

94.83% रहा रिजल्ट

कुल छात्र-1116
फर्स्ट डिवीजन-623
सैकंड डिवीजन-392
थर्ड डिवीजन-23
कुल छात्राएं-645
फर्स्ट डिवीजन-527
सैकंड डिवीजन-101
थर्ड डिवीजन-4

  • जिले के कॉमर्स परिणाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बार भी पिछली बार के मुकाबले 1.57 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। शैक्षणिक उन्नयन के प्रयास सार्थक सिद्ध हो रहे हैं। -भूप सिंह तिवारी, एडीईओ शैक्षणिक, माध्यमिक


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ