रेलवे स्टेशन कोटा के ओल्ड पिट लाइन पर खड़े ट्रेन के कोचों से 42 बैटरी चुराने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल ने 6 लोगों को पकड़ा है। इनमें तीन कबाड़ी भी शामिल है।
रेलवे सुरक्षा बल कोटा पोस्ट को रेलवे स्टेशन कोटा के ओल्ड फिटलाइन पर खड़े रेलवे कोच ओर से 15 व 16 जुलाई की रात को अज्ञात व्यक्तियों ने 42 बैटरी चुरा ली थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। आरपीएफ पोस्ट व आरपीएफ अपराध शाखा की टीम आरोपियों को पकड़ने में जुट गई।
आरपीएफ की अपराध शाखा ने 17 व 18 जुलाई की रात को एक बैटरी चोर को पकड़ा। साथी आरपीएफ पोस्ट की टीम ने कुछ घंटों बाद ही दो और चोरों को पकड़ लिया। जिनमें रंगपुर रोड निवासी सलीम और शिवा, नेहरू नगर निवासी रईस, रंगपुर पुलिया के नीचे के निवासी मोहम्मद सादिक शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ