वाटर एटीएम के लिए हाेगा री-टेंडर, शहर में 40 स्थानों काे किया जा चुका है चिह्नित

स्मार्ट सिटी अजमेर के 40 चिह्नित स्थानाें पर लगाए जाने वाले वाटर एटीएम के लिए जल्द ही री-टेंडर हाेगा, पूर्व में जाे टेंडर हुआ था, उसे कैंसिल कर दिया गया है।इस टेंडर में सिर्फ एक वैंडर ने रूचि दिखाई थी, बाद में वह भी पीछे हट गया। इस कारण से वाटर एटीएम का री-टेंडर किया जाएगा। स्मार्ट सिटी फर्म की कंसलटेंसी फर्म के अधिकारियाें का कहना है कि वाटर एटीएम का उद्देश्य गरीब लाेगाें काे शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना है। वाटर एटीएम से मिलने वाले पानी तमाम पाेषक तत्वाें वाला हाेगा, जाे कि सेहत के लिए लाभकारी हाेगा।
शहर में 40 स्थानाें पर वाटर एटीएम लगाने के लिए जल्द ही री-टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी। पूर्व में जाे टेंडर हुआ था, उसे कैंसिल कर दिया गया है। उस समय टेंडर प्रक्रिया मे सिर्फ एक वैंडर ही शामिल हुआ था। -अनिल विजयवर्गीय, चीफ इंजीनियर, स्मार्ट सिटी लिमिटेड
यहां लगेंगे वाटर एटीएम
रेलवे स्टेशन के बाहर, बस स्टैंड, पड़ाव, मदारगेट, शिवाजी पार्क कंवडसपुरा, प्लाजा राेड, म्यूजियम के पास आैर आगरा गेट स्थित अन्य 40 स्थानाें पर यह वाटर एटीएम लगाए जाने हैं। मालूम हाे कि वाटर एटीएम के लिए पूर्व में फरवरी माह में टेंडर प्रक्रिया हुई थी। वाटर एटीएम पीपीपी माेड पर लगाए जाने हैं, जिसमें बहुत ही कम दराें पर शुद्ध व स्वच्छ पेयजल मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ