कामां में 4 कोर्ट कर्मचारी पॉजिटिव 3 दिन तक वकील-पक्षकारों से मिले

कोरोना रोगियों के ठीक होने की रफ्तार हमारे यहां भले ही अच्छी बनी हुई है। लेकिन, कोरोना अभी पूरी तरह काबू नहीं आ रहा है। हर एक घंटे में लगभग 1 से 2 नए रोगी मिल रहे हैं। पिछले 2 महीने में ऐसा कोई दिन नहीं गया है जब जिले में 10-20 कोरोना रोगी न मिले हों। बल्कि कई बार तो नए रोगियों की संख्या 50 से ऊपर भी पहुंची है। गुरुवार को भी 36 नए रोगी मिले हैं। इन्हें मिलाकर जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2281 तक पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 1940 रोगी ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को भी पॉजिटिव से नेगेटिव होने पर 15 और रोगियों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सीएमएचओ डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि गुरुवार को सर्वाधिक 10 नए रोगी कामां में मिले हैं। इससे पहले भी कामां में एक ही दिन में 10 से अधिक कोरोना रोगी मिल चुके हैं। कोविड केयर सेंटर में 67 और आरबीएम में 25 रोगी भर्ती हैं।

जुरहरा कस्बे में तीन संक्रमित रोगी मिले, इलाज के लिए भरतपुर भेजा

बीसीएमओ डॉ. के. डी. शर्मा के मुताबिक गुरुवार को मिली रिपोर्ट में कोर्ट के जिन 4 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी सैंपलिंग 3 दिन पहले हुई थी। इन तीन दिनों में ये कर्मचारी नियमित रूप से कोर्ट आते-जाते रहे हैं। इस दौरान वे अनेक वकील, पक्षकार और अन्य कर्मचारियों के भी संपर्क में आए हैं। इनके अलावा गुरुवार को कामां में कस्बे की इंदिरा कॉलोनी में 1, कोहनूर सिनेमा के पीछे वाली कॉलोनी में 3 और जुरहरा कस्बे में 3 संक्रमित रोगी मिले हैं। ये सभी पॉजिटिव रोगी के संपर्क में आए हैं, जिससे इन्हें भी कोरोना हो गया। इन सभी नए रोगियों को इलाज के लिए आरबीएम में भिजवाया गया है।

अब सभी पक्षकार, कोर्ट कर्मचारियों की होगी कोरोना सैंपलिंग

वैर सीएचसी में 56 के लिए सैम्पल
सीएचसी वैर की आरआरटी ने 56 जनों के सैम्पल लिए गए। गुरुवार को सीएचसी वैर की आरआरटी ने गांव मोरदा, समराया, नया बस स्टैंड पर दुकानदारों व पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों के 56 जनों के कोरोना सैम्पल कलेक्ट कर भरतपुर भेजे।

अब यहां मिले नए रोगी

भरतपुर शहरः विजय नगर-2, रणजीत नगर-1, पाईबाग-1, जिला परिषद-1, कुम्हेर गेट के पास-1, गिरीश रिसोर्ट-1, पुष्प वाटिका काॅलोनी-2, एसटीसी हाउसिग बोर्ड-1, अन्य-2
ग्रामीण क्षेत्रः सेवर-1, बयाना-1, वैर भुसावर-2, कामां-10, कुम्हेर-2, डीग- 6, नदबई-1 एवं मगोर्रा मथुरा का 1 रोगी मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वैर में कोरोना संदिग्ध 56 लोगों की हुई सैंपलिंग।


टिप्पणियाँ