बारिश के इंतजार में गर्मी बढ़ी...पारा 4 डिग्री बढ़कर 38 पर पहुंचा

उम्मीद मुताबिक बारिश नहीं हाेने से सावन सूखा ही बीत रहा है। सूखे में सावन में हरियाली की बजाय गर्मी बढ़ गई है। जुलाई के आखिर में पारा 35 डिग्री से नीचे चला जाता है लेकिन अभी तक 37 डिग्री यानी सामान्य से 3 से 5 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। सावन के आखिरी साेमवार काे पारा 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ और दिनभर तेज धूप, उमस ने हाल बेहाल कर दिया।

राजधानी के अलावा प्रदेश के अन्य शहराें में तापमान 37 से 40 डिग्री के बीच रहा। बीकानेर में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दूसरी ओर, राजधानी जयपुर में मानसून एंट्री करने के साथ ही सुस्त पड़ा हुआ है। सावन में अब तक केवल दाे बार अच्छी बारिश दर्ज हुई है। जलसंसाधन विभाग के आंकड़ाें के अनुसार अब तक सामान्य की तुलना में 93.75 मिमी बारिश कम हुई है जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 48 मिमी ज्यादा था। राजधानी में 1 जून से 27 जुलाई तक 235.80 मिमी बारिश औसत मानी जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ