4 जुलाई की तस्करी का आरोपी होटल में क्वारेंटाइन था... गिरफ्तार; 3 फरार

राजस्थान में 4 जुलाई को जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग द्वारा की गई सोने तस्करी की सबसे बड़ी कार्रवाई ने एक नया मोड़ ले लिया है। कस्टम विभाग की पकड़ से फिलहाल तीन-चार तस्कर बाहर हैं। हालांकि एक आरोपी को शनिवार सुबह एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया।

कस्टम कमिश्नर सुभाष अग्रवाल ने बताया पहले में पकड़े गए 14 आरोपियों से पूछताछ में पता लगा कि कुछ आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर हैं। दो-तीन लोग भीड़ होने के कारण एयरपोर्ट से बच निकले थे और होटल में क्वारेंटाइन हो गए। कस्टम विभाग की टीम ने एयरपोर्ट के पास स्थित एक होटल से शनिवार सुबह एक अन्य आरोपी हेतराम को गिरफ्तार लिया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ