राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने मंगलवार को आर्ट्स वर्ग का रिजल्ट घोषित किया। साइंस-कॉमर्स के बाद आर्ट्स में भी बेटियों का दबदबा रहा है। आर्ट्स में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 94.62% रहा, जो छात्रों के मुकाबले 5.75 % अधिक है। 9779 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं, जिसमें 9253 सफल रहीं। 12005 छात्रों में से 10669 उत्तीर्ण हुए। 94.62 प्रतिशत छात्राएं और 88.87 प्रतिशत छात्र सफल रहे।
जिले का परीक्षा परिणाम इस बार 91.45 प्रतिशत रहा। ओवरऑल रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले 3.91 प्रतिशत बढ़ा है। बीकानेर प्रदेश में 20वें से 15वें पायदान पर पहुंच गया है। जबकि संभाग में पहले नंबर पर है। संभाग के श्रीगंगानगर का परिणाम 91.16 प्रतिशत और हनुमानगढ़ का 90.91 प्रतिशत रहा।
19 हजार 922 स्टूडेंट्स सफल रहे
12005 छात्र
5065 फर्स्ट डिविजन
4814 सैकंड डिविजन
786 थर्ड डिविजन
4 पास
9779 छात्राएं
6195 फर्स्ट डिवीजन
2765 सैकंड डिवीजन
292 थर्ड डिवीजन
1 पास
...और संभाग में बीकानेर अव्वल
91.45% बीकानेर
91.16% श्रीगंगानगर
90.91% हनुमानगढ़
- विज्ञान व वाणिज्य के साथ ही कला वर्ग का परीक्षा परिणाम भी पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा है। परिणाम में 3.91 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। -भूपसिंह तिवारी, एडीईओ शैक्षणिक, माध्यमिक
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ