बूंदी जिले में कोरोना संक्रमण के अब तक 36 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 15 केस पॉजिटिव से निगेटिव हो चुके है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रविवार को कोविड-19 जांच के लिए 63 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 269 सैंपल की जांच पेंडिंग है।
एसडीएम कमलकुमार मीणा ने बताया कि रविवार को कोरोना पॉजिटिव आई तिलक चौक निवासी युवती कोटा में रहकर एलेन में नीट की कोचिंग की तैयारी कर रही थी। मकान मालिक के पॉजिटिव निकलने के बाद युवती और उसकी दो बहनों ने 18 जुलाई को कोटा में कोरोना की जांच करवाकर रिपोर्ट नहीं आने से पहले ही ओला केब से दोपहर को बूंदी बाईपास आई और बूंदी में अपने घर पर क्वारेंटाइन हो गई।
रविवार सुबह पॉजिटिव आई युवती के दोनों की बहनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव की सूचना मिलते ही युवती को कोटा मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव के संपर्क में आए 5 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारनटाईन के निर्देश दिए गए हैं।
यूपीएचसी बालचंदपाड़ा से दो टीमों का गठन कर पॉजिटिव रोगी के घर से 100 मीटर के दायरे में सर्वे करवाया गया है। एसडीएम डॉ. पूजा सक्सेना ने बताया कि तालेडा क्षेत्र में पॉजिटिव पाई गई महिला शादी के बाद से 5 वर्षों से रामनगर सोडाला जयपुर में निवासरत है तथा 5-8 माह से जयपुर से बाहर नहीं आई है।
जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित
शहर में कोविड़-19 संक्रमण मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्र के आसपास के 100 मीटर परिधीय क्षेत्र और मौके पर चिन्हित क्षेत्र की की संपूर्ण परिधि क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित किया है। इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार से व्यक्तियों एवं वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ