बाड़मेर में 36 नए पाॅजिटिव, आंकड़ा 1078 तक पहुंचा, एक बुजुर्ग की माैत

बाड़मेर में काेराेना का खतरा कम हाेने की बजाय लगातार बढ़ रहा है। इसके पीछे की वजह है कि लाेग खुद लापरवाह और सरकार की गाइडलाइन काे ताक पर रखकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।शहर के दुकान, माॅल, सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के लापरवाह लोग कोरोना को फैलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ताई नहीं दिखने से कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं।

बुधवार को बाड़मेर जिले में 36 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए। इनमें 15 केस बाड़मेर व 21 केस बालोतरा इलाके के है। जबकि आचार्यों का वास निवासी कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। बाड़मेर जिले में अब तक 9 लोगाें की मौत हो चुकी है। कोरोना केस बढ़ने के साथ ही अब मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है।
बाड़मेर जिले में बुधवार को आए 36 नए कोरोना केस के साथ ही आंकड़ा 1078 तक पहुंच गया है। कोरोना के बचाव को डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की अनिवार्यता है, इसके बावजूद भी लोग लापरवाह होकर घूम रहे हैं। शहर में करीब 400 कोरोना रोगियों की संख्या पहुंचने के बावजूद भी न सिस्टम सतर्क हो रहा है और न ही लोग जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

ऐसे में कोरोना रोकने के बजाय लगातार बढ़ रहा है। जुलाई के 22 दिनों में 700 से ज्यादा पॉजिटिव केस आए है। बुधवार को बाड़मेर शहर के गांधी चौक में 3, सुनारों का वास में 6, लक्ष्मीपुरा में 3, बाबा रामदेव नगर में एक, बायतु और सर का पार में एक-एक पॉजिटिव आए।

सबसे अधिक रोगी बाड़मेर में आ रहे
प्रदेश में कोरोना जांच में सबसे ज्यादा रोगी मिलने वाला जिला बाड़मेर है। यहां हर 24 टेस्ट में पॉजिटिव केस सामने आ रहा है, जबकि जयपुर और जोधपुर में भी 34 और 43 टेस्ट में पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। बाड़मेर में अब 26060 टेस्ट की रिपोर्ट में 1078 पॉजिटिव आए है।

अब तक 627 ठीक हुए, 451 एक्टिव
पिछले कुछ दिनों से अचानक बढ़े कोरोना मरीजों से आंकड़ा 1078 पहुंच गया। अब इन मरीजों में 627 संक्रमित व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। जबकि 451 ही एक्टिव है। सब्जी मंडी, शादियों से फैले कोरोना को रोकने में अब स्वास्थ्य विभाग के भी हाथ-पांव फूल रहे हैं। चार माह बीतने के बावजूद काेरोना की रफ्तार थम नहीं रही है।

65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, एक ही परिवार में 4 लोग संक्रमित
आचार्यों का वास निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को 5 दिन पूर्व कोरोना संक्रमित होने पर कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था। पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब थी और इलाज चल रहा था। बुधवार को सुबह अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई। सांस में तकलीफ के बाद उन्हें जोधपुर रेफर किया गया। बालोतरा पहुंचे ही थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया।

इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें वापस बाड़मेर लाया गया। पिछले दिनों शहर की पुरानी सब्जी मंडी से फैला काेरोना शहर के हर गली-मोहल्ले तक पहुंच चुका है। ऐसे में आमजन को भी इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
36 new positives in Barmer, figure reaches 1078, outperforms an elderly


टिप्पणियाँ