स्वास्थ्य विभाग की विश्वसनीयता पर सवाल; जिले-प्रदेश के बेमेल आंकड़े, बीकानेर में 35 माैतें-प्रदेश की सूची में 24
बीकानेर में एक और काेविड पाॅजिटिव की माैत हाे गई। मंगलवार काे आई लिस्ट में 74 नए पाॅजिटिव बताए गए हैं। ऐसे में जिले में अब तक 35 पाॅजिटिव लोगों की जान जा चुकी है, वहीं अब तक कुल राेगी 1507 हाे गए। इन डेढ़ हजार पार राेगियाें के आंकड़े में 1272 जुलाई के 20 दिनाें के हैं। 29 लाेगाें की माैत भी इन 21 दिनाें में हाे चुकी है।
बड़ी तादाद में हर दिन राेगी रिपाेर्ट भी हाे रहे हैं। इन सबके बीच स्वास्थ्य विभाग के राेगियाें से जुड़े आंकड़ाें में जिला और प्रदेश स्तर के बीच काफी फर्क भी देखने में आ रहा है। खासताैर पर काेविड पाॅजिटिव माैताें का आंकड़ा। इसका एक उदाहरण है बीकानेर में अब तक 35 पाॅजिटिव व्यक्तियाें की माैत की आधिकारिक सूचना स्वास्थ्य विभाग दे चुका है।
दूसरी ओर इंटीग्रेडेड डिजीज सर्विलांस प्राेजेक्ट यानी आईडीएसपी की ओर से हर दिन जारी हाेने वाली सूची में अब तक यहां कुल माैतें 24 दिखाई जा रही हैं। ऐसा नहीं है कि एक दिन में 11 माैंतें हाे गईं और अपडेट हाेने में दिक्कत हुई हाे।
ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ एक जिले की स्थिति है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर ने भी राज्य स्तर पर तथ्याें में आ रहे फर्क काे ठीक करने की नसीहत दी है। ऐसे में एक आशंका यह भी है कि जब एक जिले में माैत के आंकड़े में 10 से ज्यादा का फर्क आ रहा है ताे सभी 33 जिलाें काे लेकर ऐसे हालात हुए, ताे बताई जा रही रिपाेर्ट की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ सकते हैं।
पूरे महीने चलेगी माेबाइल ओपीडी-जांच लैब
स्क्रीनिंग, सर्वे, जांच के नियमित केन्द्राें के अलावा जुलाई के बचे दिनों में माेबाइल ओपीडी-जांच वैन चलेगी। प्रत्येक डिस्पेंसरी एरिया के लिए अलग-अलग तिथियां तय करते हुए डाॅक्टर-स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। सीएमएचओ डाॅ.बीएल मीणा का कहना है, सर्वे-स्क्रीनिंग में मिले फीडबैक के आधार पर आईएलआई, बुजुर्ग, गर्भवतियां या अन्य बीमारियाें से जूझ रहे अक्षम व्यक्ति जहां-जहां ज्यादा हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर माेबाइल टेस्टिंग वैन लगाने का शेड्यूल तय किया गया है।
- तथ्याें में कहीं फर्क है ताे इस बारे में सूचित कर सही करवा देंगे। वैसे कई बार अपडेट हाेने में थाेड़ी-बहुत देरी हाे सकती है। -डाॅ.देवेन्द्र चाैधरी, संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य विभाग
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ