सावन का दूसरा सोमवार सूखा रहा। पूरे दिन कभी बादल छाए रहने तो कभी धूप खिलने का दौर रहा, मगर बादल बरसे नहीं।
सुबह और दोपहर में हालांकि बादलों के छाने से कुछ उम्मीद भी जगी, मगर बारिश नहीं हो सकी। दोपहर में धूप और उमस ने शहवासियों को पसीने जरूर छुड़वाए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम पारा 36.6 और न्यूनतम पारा 25.6 डिग्री रहा। सुबह की आर्द्रता 74 और शाम की आर्द्रता 49 प्रतिशत रही। इससे पहले रविवार को अधिकतमपारा 34.8 और न्यूनतम पारा 26.6 डिग्री था।
16 को बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग केंद्र जयपुर की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार अजमेर सहित भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, पाली और नागौर में बारिश होने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ