शहर में आज 34 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद राजधानी जयपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3678 हो गया। बुधवार को मेडिकल विभाग द्वारा सुबहजारी रिपोर्ट में दो और कोरोना पेंशेट्स की मौत होना बताया गया। ऐसे में अब तक जयपुर में 168 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। यहां कुल 3678 में से अब तक 2947 पेशेंट्स रिकवर हो गए है।
इन सभी कोकोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर अस्पताल सेडिस्चार्ज कर दिया गया है। बुधवार सुबह तक यहां 563 कोविड पेशेंट्स आइसोलेशनवार्ड में भर्ती थे।बुधवार को आई मेडिकल रिपोर्ट में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के दो और रेजीडेंट कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें एक ब्वाॅयज रेंजीडेंट हॉस्टल और दूसरी गर्ल्स हॉस्टल की रेंजीडेंट है।
आरयूएचएस में दूसरी मंजिल से एक मरीज ने छलांग लगाकर खुदकुशी की
वहीं, कोविड सेंटर बना रखे प्रताप नगर स्थित आरयूएचएस में बुधवार को दूसरी मंजिल पर बाथरुम के पास लगी खिड़की की जाली हटाकर 78 वर्षीय बुजुर्ग मरीज ने खुदकुशी कर ली। निवारू रोड, झोटवाड़ा निवासी कैलाशचंद्र शर्मा को सांस में दिक्कत होने पर कांवटिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से 7 जुलाई को सुबह आरयूएचएस में भर्ती करवाया गया था। सुसाइड की इस घटना से अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना का पता चलने पर जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा व डीसीपी पूर्व डॉ. राहुल जैन भी मौके पर पहुंचे।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f94LTr
टिप्पणियाँ