नीरव मोदी पर ईडी की कार्रवाई, जैसलमेर में पवन चक्की सहित ‌329 कराेड़ रुपए की संपत्ति जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े हीरा काराेबारी नीरव मोदी की 329.66 करोड़ रु. की संपत्ति अटैच की है। यह कार्रवाई आर्थिक अपराध अधिनियम 2018 के तहत की गई।

ईडी ने कहा, ‘अटैच संपत्तियाें में राजस्थान के जैसलमेर में पवनचक्की के अलावा मुंबई के प्रतिष्ठित इलाके वर्ली स्थित समुद्र महल में चार फ्लैट, समुद्र से लगा एक फार्महाउस, अलीबाग में जमीन, लंदन में फ्लैट और यूएई में आवासीय फ्लैट, शेयर और बैंक जमा शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नीरव मोदी (फाइल फोटो)


टिप्पणियाँ