दो फ्लाइट्स से जयपुर पहुंचे 320 अप्रवासी राजस्थानी

जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार को वंदे भारत मिशन से जुड़ी दो इवेक्युएशन फ्लाइट्स का आगमन हुआ। मिशन संयोजक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि गो एयर की फ्लाइट जी8-7401 कुवैत सिटी से जयपुर पहुंची।

इसी प्रकार दूसरी फ्लाइट जी8-7376 दुबई से जयपुर पहुंची। दोनों फ्लाइट्स से कुल 320 प्रवासी राजस्थानी जयपुर पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ