जेईई मेन व एनडीए साथ देनी है तो 31 जुलाई तक जानकारी दें स्टूडेंट्स, 12वीं के नंबरों के आधार पर इंजीनियरिंग में एडमिशन

जेईई मेन 1 से 6 सितंबर के बीच दो शिफ्ट में सुबह 9 से 12 एवं दोपहर 3 से 6 के बीच प्रस्तावित है। इसमें 9 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के बैठने की संभावना है। वहीं, 6 सितंबर काे एनडीए की परीक्षा भी हाेगी और ऐसे कई स्टूडेंट्स हैं जाे दाेनाें परीक्षाएं देना चाहते हैं। एनटीए ने दाेनाें परीक्षाएं देने के इच्छुक स्टूडेंट्स काे 31 जुलाई तक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा है, ताकि वे दाेनाें परीक्षाएं दे सकें।
कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि एनटीए की ओर से जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार जाे स्टूडेंट्स 1 से 6 सितंबर तक जेईई मेन परीक्षा के साथ 6 सितंबर को होने वाली एनडीए परीक्षा भी देना चाहते हैं, उन्हें 31 जुलाई तक एनटीए को जेईई मेन वेबसाइट पर विकल्प पर अवगत कराना होगा।

स्टूडेंट्स को जेईई मेन वेबसाइट पर करेक्शन विंडो में जानकारी भरकर एनडीए एग्जाम देना है या नहीं, में से एक विकल्प का चयन करना होगा। पहले 15 जुलाई तक यह सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन एनटीए ने इस तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया है। स्टूडेंट्स करेक्शन के दौरान केवल एनडीए विकल्प को ही हां या ना में भर सकते हैं। बाकी प्रविष्टियों में अब बदलाव संभव नहीं होगा।

आहूजा के अनुसार वीआईटी वैल्लोर, एसआरएम चेन्नई, यूपीईएस देहरादून, थापर पटियाला, मणिपाल मैंगलोर, पीडीपीयू गांधीनगर एवं जेपी नोएडा जैसे कई प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानाें ने प्रवेश के लिए 12वीं बोर्ड के प्राप्तांकों को आधार माना है। इसके अलावा स्टूडेंट्स जेईई मेन के आधार पर ट्रिपलआईटी बैंगलुरु, डीटीयू, एनएसआईटी, ट्रिपलआईटी दिल्ली, हैदराबाद, एमएनआईटी जयपुर, धीरुभाई अंबानी जैसे संस्थानों के लिए आवेदन कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


टिप्पणियाँ