दोपहर से रात तक रुक-रुककर बूंदाबांदी, 30 तक टूट गई गर्मी

अच्छी बारिश की बाट जोहते लोगों को पूरी राहत तो नहीं मिली, लेकिन मंगलवार को दोपहर से रात तक हुई बूंदाबांदी से कुछ हद तक राहत जरूर मिली। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी थी, लेकिन एक बार फिर बादलों ने निराश किया।
मंगलवार को दोपहर बाद बादल छाने लगे। बूंदाबांदी शुरू हुई। हालांकि 15 मिनट औसत बारिश हुई। फिर कुछ देर धूप खिली, लेकिन शाम आते-आते फिर बारिश के आसार बनने लगे। शाम फिर रात को रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। उधर, बारिश से दिन का तापमान 3 डिग्री तक टूट गया।

उमस से कुछ राहत मिली। जब तक मूसलाधार बारिश नहीं होगी तब तक गर्मी से पूरी तरह निजात मुश्किल है। वहीं, गांवों में अच्छी बारिश हुई। इस बीच अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Intermittent drizzle from noon to night, heat broken by 30


टिप्पणियाँ