एसीबी के 3 दिन में हाजिर हाेने के नाेटिस पर नहीं आए विश्वेन्द्र और भंवरलाल शर्मा अब 7 दिन में हाजिरी का फिर नाेटिस जारी

सरकार की ओर से ऑडियाे वायरल करने के बाद मुख्य सचेतक महेश जाेशी की रिपाेर्ट पर एसीबी में दर्ज किए गए मामले में एसीबी ने कांग्रेस के बागी विधायक विश्वेन्द्र सिंह और भंवरलाल शर्मा काे दुबारा नाेटिस भेजा है। इस बार 7 दिन में एसीबी ऑफिस में हाजिर होने को कहा है। एसीबी ने 20 जुलाई काे दाेनाें विधायकाें के आवास पर नाेटिस चस्पा कर 3 दिन में एसीबी ऑफिस में पूछताछ के लिए आने का नाेटिस दिया था, मगर 23 जुलाई तक दाेनाें एसीबी ऑफिस नहीं पहुंचे।

एसओजी के नोटिस के बाद भी नहीं आए तनवीर, बलवंत, दिग्विजय सिंह तथा करणी सिंह को फिर पूछताछ के नोटिस दिए हैं। तनवीर व करणी सिंह काे 28 जुलाई, बलवंत व दिग्विजय सिंह काे 30 जुलाई काे बुलाया है। भाजपा नेता मनाेहर त्रिवेदी काे 23 जुलाई काे बुलाया था। गुरुवार को ऑडियाे व वीडियाे फारमेट में उनके बयान लिए। उधर, भंवरलाल शर्मा व गजेन्द्र सिंह के माेबाइल काे काॅन्फ्रेंस पर लेकर बात करवाने वाले संजय जैन काे जेल भेज दिया। 29 जुलाई काे जैन का वाॅइस सैंपल लेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


टिप्पणियाँ