विमान में साेशल डिस्टेंसिंग के लिए अब एक यात्री के लिए 2 सीट बुक करने का विकल्प

काेराेनाे महामारी के दाैरान अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यात्रियाें की मांग पर एयरलाइंस जल्द ही एक यात्री के लिए दाे सीटें बुक करने की याेजना शुरू करने जा रही है। किशनगढ़ एयरपाेर्ट से वर्तमान में स्पाइस जेट और स्टार एयरलाइंस विमान सेवा संचालित कर रही हैं।
गाेडावत ने फिलहाल मैन्यूअली यह सुविधा शुरू कर दी है, जिसमें एक यात्री दाे सीटें बुक करवा सकता है। आॅनलाइन यह व्यवस्था जल्द ही शुरू हाेगी, इसकी टेस्टिंग चल रही है। किशनगढ़ एयरपाेर्ट से दिल्ली, हैदराबाद, इंदाैर औैर अहमदाबाद सहित अन्य रूटाें पर विमान सेवाएं संचालित हैं।
यात्री बाेले-विमान में साेशल डिस्टेंसिंग बड़ी समस्या
विमानन कंपनियाें द्वारा हवाई यात्रियाें के लिए विगत दिनाें एक आॅनलाइन सर्वे करवाया गया था, जिसमें अधिकतर यात्रियाें ने विमान में साेशल डिस्टेंसिंग काे एक बड़ी समस्या बताया, औैर इसके व्यापक उपाय करने के लिए सुझाव दिए गए। कुछ एयरलाइंस ने एक यात्री के लिए दाे-दाे सीटें बुक करने की व्यवस्था शुरू कर दी यानी सीटें दाे बुक हाेंगी लेकिन आपके पास वाली सीट पर काेई बैठेगा नहीं। इससे विमान में साेशल डिस्टेंसिंग बन सकेगी।
एयरपाेर्ट पर संक्रमण से बचाव के पुख्ता इंतजाम
किशनगढ़ एयरपाेर्ट पर संक्रमण से बचाव के लिए व्यापक व्यवस्थाएं हैं। हर आने-जाने वाले यात्रियाें औैर विमान काे सेनेटाइज्ड किया जा रहा है। यात्रियाें के लगेज काे भी सेनेटाइज्ड करने की व्यवस्था है। थर्मल स्कैनिंग के साथ यात्रियाें की स्क्रीनिंग की जा रही है। साेशल डिस्टेंसिंग से चेयर लगाई गई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now an option to book 2 seats for one passenger for special distancing in the aircraft


टिप्पणियाँ