प्रदेश में कुल 27789 रोगी, 8 मौतें भी, 615 नए केस, ठीक होने वाले 20 हजार पार, भर्ती रोगी 6617

प्रदेश में कोरोना से संक्रमित होकर ठीक होने वाले शुक्रवार को 20 हजार पार हो गए। अब तक पाॅजिटिव आए 27,789 में से 20,626 (74.22%) रिकवर हो चुके हैं। हालांकि एक बार प्रदेश की रिकवरी रेट 80% तक पहुंच चुकी थी। प्रदेश में भर्ती रोगी भी अब 6617 हो गए हैं।

शुक्रवार को 615 नए केस मिले। सर्वाधिक 108 बीकानेर में मिले। जयपुर में 54 नए केस मिले और कोई मौत नहीं हुई। आठ लोगों की मौत हुई। इनमें कोटा-भरतपुर से 2-2, उदयपुर, नागौर, सिरोही व राजसमंद से 1-1 थे। अब तक 546 लाेग गंवा चुके हैं।

दूसरे दिन भी 36 हजार से ज्यादा नए पॉजिटिव मिले

देश में 36, 261 नए रोगी मिले। अब 10.36 लाख संक्रमित। बीते तीन दिन में करीब 1.05 लाख रोगी मिले। शुक्रवार को 680 माैतें हुई। मृतकों का आंकड़ा 26, 234 हुआ।

पटना के बाद रोहतक में भी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल

रोहतक पीजीआईएमएस में भी देश में बनी कोरोना वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो गया। 3 लोगों को 3 माइक्रोग्राम की डाेज दी गई। कोई साइड इफेक्ट नहीं आया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Total 27789 patients in the state, 8 deaths also, 615 new cases, 20 thousand crosses to be cured, admitted patients 6617


टिप्पणियाँ