वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से आने वाले प्रवासियों की कोरोना जांच एवं क्वारेंटाइन बेहद अच्छा कदम रहा। विदेश से लौटे यह सब सीधे घर पहुंचते तो न जाने परिवार सहित कितने लोगों को संक्रमित करते। अब तक विदेश से लौटे प्रवासियों के 8803 सैंपल लिए गए, इनमें से 277 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, सबसे ज्यादा 151 छात्र कजाकिस्तान से आए हैं।
सुखद पहलु यह है कि अब तक 236 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। गौरतलब है कि 22 मई को पहली फ्लाइट लंदन से जयपुर पहुंची थी, इसमें 149 यात्री थे। हालांकि, विदेशों से आने वालों में कोरोना मरीजों की संख्या 19 जून के बाद बढ़ना शुरू हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ