पुलिस व बीएसएफ ने शुक्रवार शाम संयुक्त कार्रवाई कर बज्जू क्षेत्र के जग्गासर के पास नाकाबंदी कर बोलेरो से पांच किलो डोडा पोस्त व 25 हजार नशीली गोलियां बरामद की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। बज्जू थाने के एसआई बजरंगलाल ने बताया कि पुलिस व बीएसएफ के खाजूवाला निरीक्षक सुधीर कुमार ने डोडा-पोस्त व नशीली दवाओं की सूचना पर जग्गासर के पास भारत माला सड़क परियोजना पर संयुक्त नाकाबंदी की।
इस दौरान पुलिस काे देख सिल्वर रंग की बोलेरो नाकाबंदी तोड़कर निकल गई। दंतौर की तरफ गई बाेलेराे पीछा करते वक्त कुछ दूर जाकर पलट गई। बाेलेराे सवार दो लोग मौके से फरार हो गए। बीएसएफ की टीम ने आराेपियाें का पीछा भी किया, लेकिन सुराग नहीं मिला। बाद में तलाशी के दौरान बोलेरो से पांच किलो डोडा-पोस्त व 25 हजार नशीली गोलियां (ट्रोमाडोल) बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बरामद माल जब्त कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ