फीस में से 25% माफ करेंगे निजी स्कूल

अभिभावकाें के लिए यह राहत की खबर है कि निजी शिक्षण संस्थाओं ने काेविड-19 के कारण छात्र-छात्राओं के परिजनाें की आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत शैक्षिक सत्र 2020-21 की फीस में से 25 प्रतिशत माफ करने का निर्णय लिया है।

श्रीगंगानगर से संबधित स्कूल संचालकों की बैठक मंगलवार को सेठ जीएल बिहाणी सध शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कोरोना महामारी के चलते शिक्षण संस्थाओं की स्थिति एवं विद्यार्थियों से लिए जाने वाले शुल्क सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रवक्ता अनूप स्वामी ने बताया कि 25 प्रतिशत फीस माफ करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। सभी स्कूल संचालक इस बात पर सहमत थे कि अभिभावकों को यह राहत देने से शिक्षण संस्थाओं के सामाजिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति होगी।

बैठक में इन स्कूलों के प्रतिनिधि हुए शामिल

बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी, नोजगे पब्लिक स्कूल के पी. सूदन, गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल से अमरजीत सिंह सिद्धू एवं एमएस विग, बीडीआईएस के अजय गुप्ता, मयूर स्कूल से हेमन्त गुप्ता, एएसएम (पदमपुर) से बीएस पन्नू, सरस्वती शिक्षा सदन से बलराज जाखड़, खालसा एकेडमी से मुकेश बेनीवाल, सेक्रेड हार्ट से फादर जोबी, गुड शैफर्ड स्कूल से अमोलदीप, यूरो वर्ल्ड से अशोक मिगलानी, टाइनी टाॅट्स से विवेक आहुजा, फ्लोराडेल से शेर लखवीरसिंह, स्पैंगल से नितिन अग्रवाल, बीवीएन स्कूल से अनूप स्वामी, गोल्डन रेज से अजय चन्देल, अरोड़वंश स्कूल से कपिल असीजा, उपासना पब्लिक स्कूल से बलवीर सिहाग, एनीबेसेंट स्कूल से मोनिका छाबड़ा, बचपन पब्लिक स्कूल से समृद्धि नागपाल तथा नोबल स्कूल से रामकुमार रोझ आदि ने भाग लिया।
अभिभावकाें ने मीटिंग की थी, स्कूलाें का निर्णय अच्छा
पूर्व पार्षद संदीप शर्मा का कहना है कि रविवार काे अनेक अभिभावकाें के साथ एक मीटिंग रखी गई थी। इसमें अभिभावकाें का कहना था कि स्कूल बंद पड़े हैं एेसे में फीस क्याें मांगी जा रही है। इस पर तय हुअा था कि मामले काे लेकर सीएम, शिक्षा मंत्री से मिला जाएगा। इसी बीच मंगलवार काे निजी स्कूल संचालकाें ने बैठक कर फीस में कटाैती का निर्णय लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Private schools will waive 25% of the fees


टिप्पणियाँ