मानसून की बेरुखी के चलते जोधपुर जल संकट के मुहाने पर पहुंच गया है। शहर की प्यास बुझाने वाले कायलाना और तखतसागर में पानी 156 एमसीएफटी ही रह गया है, यानी शहर की प्यास बुझाने के लिए चार दिन का पानी ही बचा है। दाे साल पहले मई में भी यही स्थिति बनी थी, तब भी शहर में कटौती की गई थी। तखतसागर का लेवल तो 37 फीट पर आ गया है।
पानी का लेवल इससे नीचे गया ताे पंप चलाने में दिक्कत आएगी, वहीं कायलाना से पंपिंग कर तखतसागर में पानी डालने में परेशानी होगी। पानी बचाने के लिए पीएचईडी ने हर पखवाड़े कटौती शुरू कर दी है। अब 24 जुलाई को शहर में पानी की कटौती होगी। इसके बाद ये 26 जुलाई तक ही सुचारू हो पाएगी।
पीएचईडी के सिटी एसई जेसी व्यास ने बताया कि पानी बचाने के लिए कटौती की जा रही है। इस दिन एक साथ ही पूरे शहर में जलापूर्ति बाधित रहेगी। इमरजेंसी सेवाओं के लिए कटौती नहीं की जाएगी। सरस्वती नगर और कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों 25 जुलाई को में सुबह 10ः00 बजे तक हाेने वाली जलापूर्ति सामान्य होगी। 26 को हाेने वाली जलापूर्ति 27 और 27 को होने वाली जलापूर्ति 28 को होगी।
दाे साल पहले भी गर्मियों में कम हुआ था पानी
कायलाना-तखत सागर में सोमवार को रिकॉर्ड तोड़ 156 एमसीएफटी पानी बचा। तखत सागर का लेवल 37 फीट रह गया है। ये 2 साल पहले मई में आई थी। तब पानी की मांग ज्यादा होने से ये हालात बने थे। लेकिन उस समय गर्मी थी और अभी मानसून आ चुका है। बारिश नहीं होने और पानी की मांग ज्यादा होने से दिनोंदिन लेवल कम होता जा रहा है। अमूमन जुलाई में दोनों ही जलाशयों का लेवल 180 एमसीएफटी के आसपास रहता है इस महीने में कई सालों बाद यह स्थिति बनी है।
ये इलाके हाेंगे प्रभावित
कायलाना पंप हाउस
परकोटा का भीतरी क्षेत्र, समस्त प्रताप नगर, सूरसागर व कबीर नगर, मसूरिया, सरदारपुरा, नागाैरी गेट के बाहर का क्षेत्र, पावटा, पृथ्वीपुरा, मानजी का हत्था आदि क्षेत्र इसमें शामिल हैं।
चौपासनी फिल्टर हाउस व झालामंड फिल्टर हाउस
ज्यूडिशियल एकेडमी हाईकोर्ट, सांगरिया फाटा क्षेत्र, जाटों की ढाणी के उच्च जलाशय से जुड़े क्षेत्र रीको कृष्णा नगर, करणी नगर, मीरा नगर, झालामंड, कुड़ी भगतासनी सेक्टर, जनता कॉलोनी, मधुबन, सरस्वती नगर, गंगा विहार, केके कॉलोनी, भगत की कोठी, रातानाडा, सूंथला, कमला नेहरू नगर सेक्टर ए, बी, सी, डी और विस्तार, डिफेंस कॉलोनी, चांदणा भाखर, ज्योति नगर, राजीव गांधी कॉलोनी, ज्वाला विहार, हिंगलाज नगर, डीआईजी फिरोजखां कॉलोनी, जोशी कॉलोनी, शिव कॉलोनी, हुडको क्वार्टर, गुरों का तालाब का कुछ क्षेत्र, महावीरपुरम, शिक्षक कॉलोनी, पठानकोट, विजय नगर आदि क्षेत्र, चाैहाबाे, देवनगर, भट्टी की बावड़ी, देवनगर चौकी से संबंधित क्षेत्र, शास्त्री नगर समस्त सेक्टर, न्यू पॉवर हाउस रोड, हैवी इंडस्ट्रीयल एरिया, हड्डी मिल, मिल्कमैन कॉलोनी, सुभाष नगर, खेमे का कुआं, बासनी सेकंड फेस, पाल रोड के आसपास का सम्पूर्ण क्षेत्र, डीपीएस चौराहा, कनिष्का, आशापूर्णा, एम्स रोड, रूपरजत, रविनगर, कृष्णा नगर, वैष्णव नगर, शंकर नगर, पीएफ ऑफिस के पास का क्षेत्र।
सुरपुरा फिल्टर हाउस
इन्द्रा कॉलोनी, पोलो प्रथम व द्वितीय, धर्मनारायण जी का हत्था, मीरासी कॉलोनी, राममाेहल्ला, नागौरी गेट, रामबाग, खेतानाडी, महामन्दिर, मानसागर, बीजेएस, गांधीपुरा, मानजी का हत्था, पावटा ए, बी, सी रोड, महावीर नगर, गुलजार नगर, शक्ति नगर, शिवशक्ति नगर, महादेव नगर, परिहार नगर, भदवासिया, सांसी बस्ती, उदय मंदिर हरिजन बस्ती, कागा क्षेत्र, मदेरणा कॉलोनी, रामसागर, राजीव गांधी कॉलोनी, गांधीनगर, शिवसागर, माता का थान, अशोक कॉलोनी, भाखरबाड़ा, लालसागर क्षेत्र, आठ मील, नागौरी बेरा, मंडाेर क्षेत्र, मगरा पूंजला क्षेत्र, पहाड़गंज प्रथम व द्वितीय, सुखालाबेरा, पदालाबेरा, दिलीप नगर, नांदडी, डिगाड़ी क्षेत्र, शिकारगढ़, रातानाडा, उगमजी का बंगला, मोहनपुरा, अजीत कॉलोनी, सेनापति भवन क्षेत्र, भास्कर चौराहा, पंचवटी कॉलोनी, राईकाबाग क्षेत्र, सर्किट हाउस, गणेशपुरा, ईस्ट व वेस्ट पटेल कॉलोनी, सेंट्रल जेल क्षेत्र, सुभाष चौक, कृष्ण मन्दिर क्षेत्र, एयरफोर्स क्षेत्र, गोल्फ कोर्स, सेंट्रल स्कूल स्कीम, अभयगढ़, सरदार क्लब इत्यादि।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ