मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ा, 20 नरेगा श्रमिक जख्मी

ग्राम पंचायत खानपुरा की गदली चलाई पर चल रहे नरेगा कार्य स्थल पर शुक्रवार को पेड़ पर बैठी मधुमक्खियों ने अचानक श्रमिकों पर हमला कर दिया। जिससे करीब 20 महिला श्रमिक घायल हो गई। अचानक मधुमक्खियों के हमला करने के कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई। श्रमिकों ने इधर उधर भाग कर जान बचाई।
मैट कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि गदली की तलाई पर चल रहे नरेगा कार्य स्थल के पास ही पेड़ पर मधुमक्खियों के छात्ते को किसी श्रमिक ने छेड़ दिया। जिससे गुस्साई मधुमक्खियों ने कार्यस्थल पर कार्य कर रहे श्रमिकों पर हमला कर दिया ।जिससे करीब 20 महिला श्रमिक घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही लवाण विकास अधिकारी डॉक्टर हरकेश मीणा, नरेगा प्रभारी संजय मीणा मौके पर पहुंचे तथा घायल महिला श्रमिकों को सरकारी गाड़ी व एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लवाण विकास अधिकारी डॉक्टर हरकेश मीणा ने बताया कि कार्य स्थल पर करीब 12 महिला मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गई।

जिन्हें सरकारी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं कई महिला श्रमिक अपने परिजनों के साथ मोटरसाइकिल से तूंगा अस्पताल के लिए रवाना हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ