प्रदेश के सरकारी मेडिकल काॅलेजों में स्टेट कोटे की पीजी सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित नीट-पीजी काउंसलिंग-2020 पर लगी रोक हाईकोर्ट की डबल बेंच ने शुक्रवार को हटा दी। स्टेट सीटों में कुल पर ईडब्ल्यूएस आरक्षण या एमसीआई द्वारा बढ़ाई सीटों पर ही ईडब्ल्यूएस आरक्षण देने को लेकर विवादों में आई काउंसलिंग पर 15 जून को हाईकोर्ट की सिंगल बैंच ने स्टे किया था।
सिंगल बेंच ने प्रथम राउंड की काउंसलिंग और सीटों का आवंटन रद्द कर नए सिरे से काउंसलिंग के आदेश दिए थे। मामला डबल बैंच में गया। अब कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस वर्ग को पूरी सीटों पर आरक्षण देते हुए काउंसलिंग के दूसरे राउंड और मॉपअप राउंड को 31 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल शिक्षा सचिव वैभव गालरिया बोले- अब बचे हुए दोनों राउंड की प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ