बाड़मेर शहर में 20 और बालोतरा में 9 कोरोना पॉजिटिव, अब तक 743 संक्रमित,438 ठीक हुए

बाड़मेर शहर में कोरोना का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंगलवार को बाड़मेर शहर में 20 नए कोरोना केस आए, जबकि बालोतरा में 9 केस थे। कुल 29 नए संक्रमितों के साथ ही बाड़मेर में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 743 तक पहुंच गया है। हालांकि इन मरीजों में 438 संक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके है। बाड़मेर में अब तक 21 हजार सैंपल की जांच हुई है। अब ऐवरेज 29 सैंपल की जांच में कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहा है, जबकि मई तक यह 58 सैंपल की रिपोर्ट में एक केस था।

सीएमएचओ डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि बाड़मेर पीएमओ के क्षेत्र में 20 कोरोना पॉजिटिव आए है। इनमें आचार्यों का वास, महावीर नगर, लखारों की गली, नेहरू नगर, सिणधरी चौराहा, रामदेव नगर, थार हॉस्पीटल के पीछे, रॉय कॉलोनी में एक-एक, ढाणी बाजार में 5, कल्याणपुरा में 3, शास्त्रीनगर में 2 कोरोना पॉजिटिव आए है। इसके अलावा एक सेड़वा के भूणिया से केस आया है। बालोतरा इलाके के सिवाना, महिलावास और बालोतरा शहर से कुल 9 कोरोना पॉजिटिव है।

85 दिनों में 350 केस आए महज 14 दिनों में 417 मिले
चौकाने वाली बात ये है कि पिछले 85 दिनों में 350 केस आए, जबकि जुलाई के इन 14 दिनों में 417 केस आ गए है। ये कहे कि कोरोना की रफ्तार हर 10 दिन में दुगुनी होती गई। 8 अप्रैल से कोरोना की एंट्री हुई और अब 14 जुलाई तक यह आंकड़ा 743 तक पहुंच गया। अप्रैल में 2, मई में 98, जून में 250 और जुलाई के सिर्फ 14 दिनों में 417 केस ही आए है।

100 दिन में हर 10 दिन में संक्रमित दुगुने होते गए

क्रंस. तारीख केस
1. 10 अप्रैल 1
2. 20 अप्रैल 1
3. 30 अप्रैल 2
4. 10 मई 5
5. 20 मई 51
6. 30 मई 97
7. 10 जून 113
8. 20 जून 184
9. 30 जून 348
10. 10 जुलाई 617
11. 14 जुलाई 743



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ