खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल ने बताया कि 2 करोड़ 27 लाख की लागत से खींवसर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और ढाणियों में 16 नये सिंगल फेज सोलर ट्यूबवेल्स का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र में पेयजल की विकट समस्या के निराकरण के लिए यह स्वीकृति जारी करवायी गई है। विधायक ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान, विकास कार्यों के सुचारू संचालन और जन अधिकारों की रक्षार्थ सदैव चिंतनशील, संकल्पबद्ध और प्रयत्नशील रहने वाले रालोपा सुप्रीमो नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने खींवसर विधायक रहते इन ट्यूबवेल्स की स्थापना का प्रस्ताव शासन को भिजवाया था। इसी प्रकार अन्य अनेक स्थानों के लिए ट्यूबवेल्स स्वीकृति के प्रयास जारी हैं। जानकारी के अनुसार करणू में सामुदायिक भवन के पास,जाखड़ो की ढाणीयां, खड़खाली में सैनिक नगर,बालूराम खोजा की ढाणी के पास, गलनी में सामुदायिक भवन के पास,मेघवालों की ढाणीयां, पांचोड़ी में उदयराज नगर, कीलजी महाराज की ढाणी, ब्राह्मणों की ढाणीयां, पिपलिया में नाईयों और सुथारों की ढाणीयां, करमोलाई नाडी. खड़काली में धोरे वाले राईकों की ढाणीयों के पास, पांचला सिद्धा में किसान छात्रावास के पास, बैराथल कलां में डावोलों की ढाणीयां, रामदेव डावोला की ढाणी के पास, गुढ़ा भगवानदास में सोहूवों की ढाणीयां, हेमाराम सोहू की ढाणी के पास, खड़काली में नवनिर्मित महादेव मन्दिर के पास कस्वों व गोदारों की ढाणीयां, पिपलिया में गोदारों की ढाणियां, मूलाराम गोदारा की ढाणी के पास, महेशपुरा में हनुमानजी के मन्दिर के पास, बैराथल कलां में ब्राह्मणों की ढाणीयां, बावरला नाडा, सतू महाराज की ढाणी के पास, दुजासर में सुथारों की ढाणीयाँ,जेठाराम सुथार की ढाणी के पास, भुण्डेल में ब्राह्मणों का बास, जीएसएस के पास, हरसोलाव में ताडों की ढाणीयां और नरादणियों की ढाणीयां में यह कार्य करवाएं जाएंगे। क्षेत्र के लोगों ने इसको लेकर खुशी जताते हुए विधायक नारायण बेनीवाल का आभार प्रकट किया। बेनीवाल ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ