बीकानेर में एक बार फिर 77 पाॅजिटिव रिपाेर्ट हुए जिनमें से जाेधपुर के फलाैदी जिले के व्यक्ति काे बाहरी मान लें ताे बीकानेर के 76 नए राेगी सामने आ गए। यह आंकड़ा भी डराने से ज्यादा चाैंकाने वाला है। वह इसलिए क्याेंकि जिन लगभग 2000 सैंपल की जांच हुई उनमें से यह 76 राेगी सामने अाना मतलब कुल सैंपल में से 3.8 फीसदी पाॅजिटिव।
कहने काे यह काफी कम लग सकता है लेकिन दूसरा पहलू यह है कि ये सभी पाॅजिटिव व्यक्ति उन 721 सैंपल में से हैं जाे बीकानेर शहर के नाै सैंपल कलेक्शन सेंटर्स पर हुए हैं। मतलब यह कि सभी शहरी क्षेत्र के। इससे भी ज्यादा हैरानी यह है कि इनमें से 321 सैंपल में से 12 पाॅजिटिव पीबीएम हाॅस्पिटल के सैंपल के है। यानी बाकी 64 पाॅजिटिव शहरी डिस्पेंसरियाें के 400 सैंपल में से हैं।
परकाेटे के भीतरी शहर में काेराेना संक्रमण की जड़ें गहरी हाेने का अंदेशा देखते हुए तीन थाना इलाकाें में महाकर्फ्यू लगाकर जांच की जा रही है। पाॅजिटिव के आंकड़े इस बात की पुष्टि भी करते हैं कि यहां अभी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। वजह, बड़ा बाजार इलाके की सिटी डिस्पेंसरी संख्या-दाे में कुल 41 सैंपल ही लिए गए जिनमें से 11 पाॅजिटिव रिपाेर्ट हुए। मतलब कि इस इलाके में पाॅजिटिव की दर लगभग 27 फीसदी तक पहुंची हुई है। ऐसे में अब परकाेटे में कर्फ्यू के साथ ही सैंपल की संख्या बढ़ाने पर फाेकस करने की जरूरत है।
- फाेकस परकाेटे पर है लेकिन संक्रमण इससे बाहर नहीं बढ़े इस पर भी ध्यान है। यही वजह है कि तीन थाना इलाकाें में कर्फ्यू लगाने के साथ ही संक्रमण काे इससे बाहर निकलने से राेक रहे हैं। जाे संक्रमित है उनकाे बाहर ला रहे हैं। ताकि सभी जगह एक साथ हालात पर नियंत्रण पा सकें। -नमित मेहता, जिला कलेक्टर बीकानेर
कहां कितने सैंपल
कितने पाॅजिटिव
पीबीएम 321 12
04 नंबर डिस्पेंसरी 162 19
जिला अस्पताल 107 17
02 नंबर डिस्पेंसरी 41 11
गंगाशहर डिस्पेंसरी 44 09
03 नंबर डिस्पेंसरी 10 01
05 नंबर डिस्पेंसरी 03 02
06 नंबर डिस्पेंसरी 11 01
शहर में पाॅजिटिव वाले नाै केन्द्राें पर कुल 721 सैंपल जिसमें से 76 पाॅजिटिव।
- 76 आज पाॅजिटिव
- 1799 सैंपल की शुक्रवार काे जांच
- 1268 आज तक पाॅजिटिव
- 29 पाॅजिटिव व्यक्तियाें की अब तक हाे चुकी है माैत
- 759 अब तक एक्टिव केस
- 70 शुक्रवार काे ठीक हुए, 480 अब तक हाे चुके हैं ठीक
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ