खाद्य सुरक्षा योजना में राशन उठाने वाले 160 लोगों को अपात्र मानते हुए उपखंड अधिकारी ने 16 जुलाई तक अपना पक्ष पेश करने के लिए नगर पालिका के माध्यम से नोटिस दिए हैं। उपखंड अधिकारी डाॅ. अमित यादव की अोर से जारी नोटिस में कहा है कि 160 परिवार अपात्र पाए गए हैं जो राशन ले रहे थे।
इन सभी को 16 जुलाई तक अपना पक्ष रखने के लिए सबूत सहित उपखंड कार्यालय मलसीसर बुलाया गया है। इन लोगों को अब तक उठाए गेहूं की 27 रुपए किलो के हिसाब से राशि चुकाने को कहा गया है। राशि जमा न करवाने पर इन लोगों के खिलाफ एक तरफा कार्यवाही की जाएगी।
इस योजना में सरकारी नौकरी करने वाले, सेना में कार्यरत व सरकारी सेवा से रिटायर होकर पेंशन लेने वाले परिवार जुड़ कर लाभ लेते पाए गए हैं। इन सभी को अपात्र घोषित किया गया है। ये लोग बताई गई राशि जमा करवा दें, अन्यथा इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा भी कोई अपात्र है और गलत तरीके से राशन का गेहूं उठा रहा है, वह उपखंड कार्यालय आकर अपना नाम हटवा सकते हैं। सूची कस्बे के मुख्य बाजार में चस्पा की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ