कोरोना संक्रमण के चलते हाईकोर्ट प्रशासन ने एक आदेश जारी कर 13 जुलाई से 15 जुलाई तक हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जोधपुर व जयपुर पीठ में न्यायिक व ऑफिस कार्य स्थगित कर दिया है। दरअसल हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जोधपुर में लिए सैंपल में कुछ कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वहीं जयपुर बेंच के कर्मचारियों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
इस कारण ही हाईकोर्ट प्रशासन ने जोधपुर और जयपुर में 15 तक कार्य स्थगित किया। जोधपुर पीठ में एक न्यायाधीश के सचिव की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और इसके बाद कुछ अन्य कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने दोनों ही पीठ में रैंडम सैंपलिंग करवाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ