हर पूर्वानुमान पर शहर के लोगों की उम्मीदें बंध जाती हैं। शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद शनिवार के पूर्वानुमान को लेकर एक बार फिर बारिश की आस जगी। बादलों ने भी माहौल बनाया, लेकिन शाम को 15 मिनट सिर्फ 2.2 एमएम बारिश हुई। हवा चलने से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन एक बार फिर भीषण उमस और गर्मी ने तरबतर कर दिया।
बीते 3 दिनों से उमस ने बुरा हाल कर रखा है। तेज धूप के कारण दिन का तापमान बढ़ता जा रहा है। शाम के बाद से उमस बेहाल करने लगती है। शुक्रवार को बूंदाबांदी से हालात और खराब हो गए। एक अच्छी बारिश के इंतजार में शहर के लोग गर्मी और घुटन से परेशान हैं। पंखा-कूलर तक जवाब दे रहा है। इस बीच दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।
बीती रात का तापमान 31 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। क्रिटिकल जिलों में शुमार बीकानेर संभाग के तीन जिले: बारिश के लिहाज से बीकानेर को क्रिटिकल जिलों में शामिल किया गया है। बीकानेर संभाग के तीन जिले इस फेहरिस्त में हैं। क्रिटिकल जिले वह होते हैं जहां 20 से 50% तक बारिश कम हुई हो।
बीकानेर में 35% तक बारिश कम हुई है। संभाग का एकमात्र चूरू जिला पूरे प्रदेश में ऐसा है जहां बारिश 20% से ज्यादा हुई है। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में तो 50% तक कम बारिश हुई है। बीकानेर का कोलायत और बज्जू तहसीलों में हुई बारिश ने पूरे जिले का ग्राफ बढ़ा दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ