दवाइयों की दुकान के ताले तोड़ गल्ले से 12 हजार रुपए ले भागे बदमाश

महामंदिर थाना इलाके के बीजेएस कॉलोनी क्षेत्र में आई एक मेडिकल दुकान में चोरों ने शटर के ताले तोड़ डाले। इसके बाद बदमाश दुकान के गल्ले में रखे 12 हजार रुपए चुरा ले भागे। सूचना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें चार बदमाश वारदात को अंजाम देते नजर आए। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। महामंदिर थाने के सब इंस्पेक्टर खेताराम ने बताया कि गांधी नगर बीजेएस में रहने वाले किशनसिंह पुत्र फतेहसिंह की ओर से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उनकी दुकान में चोरी हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ