सीबीएसई 12वीं में भी बीकानेर के होनहारों ने परचम फहराया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी सोमवार को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। बीकानेर की 27 स्कूलों के 1772 स्टूडेंट्स इस बार सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे। सीबीएसई ने परीक्षा परिणाम दोपहर 2 बजे बाद जारी किया।

परीक्षा परिणाम की जानकारी मिलते ही सफलता प्राप्त करने वाले होनहारो के चेहरे खिल उठे। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक सोफिया स्कूल की अनुष्का पारीक आर्ट्स वर्ग में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अव्वल रही है। कोरोना के कारण इस बार सीबीएसई का रिजल्ट मई की बजाए जुलाई में जारी किया गया है। हालांकि वेबसाइट धीरे चलने के कारण परीक्षा परिणाम देखने में शिक्षकों को काफी परेशानी हुई।
नियमित पढ़ाई से मिली सफलता

सीबीएसई 12वीं कला वर्ग में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली अनुष्का पारीक ने बताया कि नियमित पढ़ाई के कारण उसने सफलता हासिल की है। अनुष्का के हिस्ट्री, जोग्राफी, इकोनॉमिक्स सहित हिंदी में हंड्रेड में से हंड्रेड मार्क्स आए है। आगे चलकर अनुष्का आईएएस बनना चाहती है। अनुष्का के पिता घनश्याम शार्मा एक बिजनेसमैन व माता मीनाक्षी पारीक गवर्नमेंट टीचर है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और अपने परिवार जनों को दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Bikaner, CBSE 12th also flashed the glory


टिप्पणियाँ