12वीं विज्ञान वर्ग में प्रदेश में जोधपुर का 94.77% के साथ तीसरा स्थान, लड़कों से ज्यादा पास हुई लड़कियां

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के विज्ञान वर्ग के परीक्षा परिणाम में जोधपुर ने पिछले साल के मुकाबले इस बार चार पायदान ऊपर छलांग लगाते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। गत वर्ष के मुकाबले इस साल जिले का दशमलव 92 प्रतिशत रिजल्ट बेहतर रहा है। गत वर्ष 93.85 प्रतिशत था जो इस बार बढ़कर 94.77 प्रतिशत पर आ गया। वहीं पिछले साल के मुकाबले इस बार 825 बच्चे कम बैठे।

पिछले साल 12275 बच्चों ने परीक्षा दी थी। गत वर्ष 15 मई को बोर्ड प्रशासन ने साइंस का रिजल्ट जारी किया था, लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते विज्ञान वर्ग की शेष परीक्षाएं 18 व 19 जून को हुई थी। इस वजह से यह रिजल्ट 52 देरी से जारी हुआ। जिले में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। गत वर्ष 93.10 फीसदी लड़के पास हुए थे, जबकि इनसे 2.72 फीसदी लड़कियां अधिक पास हुई थी। यही क्रम लड़कियों ने इस बार भी जारी रखा और 94.05 प्रतिशत लड़कों के रिजल्ट के मुकाबले 96.47 प्रतिशत अपना परचम कायम रखा।

पांच साल में फिर सेसाख बनाई
साइंस का रिजल्ट वर्ष 2017 में जिले में 92.99 प्रतिशत रहा, जाे वर्ष 2018 में 3.4 प्रतिशत गिरकर 89.56 फीसदी पर पहुंच गया था। 2019 में 93.85 प्रतिशत था जो इस बार बढ़कर 94.77 प्रतिशत तक पहुंच गया, यानि पिछले पांच साल 4.36 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

मारवाड़ में पहले व प्रदेश में तीसरे स्थान पर जोधपुर
इस बार साइंस वर्ग के रिजल्ट में मारवाड़ का सिरमौर जोधपुर बना है, जबकि प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा है। पिछले बार स्टेट में नंबर वन का खिताब पाने वाला जालोर जिला इस बार 93.32 प्रतिशत के साथ छह पायदान नीचे सातवीं रैंक पर जा पहुंचा।

लड़कों के रिजल्ट में दूसरे नंबर पर
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के विज्ञान वर्ग में राज्य में सीकर के 94.09 प्रतिशत लड़के पास हुए जबकि दूसरे स्थान पर 94.05 प्रतिशत के साथ जोधपुर है। तीसरे स्थान पर 93.66 प्रतिशत के साथ झुंझनूं के छात्र रहे।
बच्चों को समय मिला
^बच्चों को मैथ्स की तैयारी के लिए दो महीने का समय मिला। स्कूलों ने बच्चों को सोशल मीडिया के माध्यम से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करवाई।
एमएस गुर्जर, गणित एक्सपर्ट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ