शहर में पानी के नए कनेक्शन के अब 1100 रु. लगेंगे

नगरपरिषद, पीएचईडी व आरयूआईडीपी के संयुक्त तत्वावधान में हुई बैठक में शहर में काॅलाेनियाें के अंदर नए कनेक्शन दिए जाने पर चर्चा हाेने के बाद निर्णय हुए हैं। तय हुआ कि नए सामान्य वर्ग के लिए नया कनेक्शन लेेने के लिए 1100 रुपए व बीपीएल के लिए 330 रुपए लिए जाएंगे। लेकिन जाे अवैध ताैर पर पानी ले रहे थे, उनसे जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। इस संबंध में ज्ञापन कलेक्टर काे भी दिया गया है।

पूर्व पार्षद सुरेंद्र स्वामी का कहना है कि 1100 रुपए कनेक्शन के लिए जाना एक अच्छा कदम है, लेकिन नए कनेक्शन पर पैनल्टी के ताैर पर 6810 रुपए और लिया जाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।सुरेन्द्र स्वामी ने कहा कि शहर के बाहरी हिस्सों में बसी कॉलोनियों के निवासियों को नियमित पेयजल कनेक्शन नहीं देने के पीछे भी सरकार व विभाग की पॉलिसियों में अनेक विसंगतियां होना है, जिससे पात्र लोग चाहकर भी पेयजल कनेक्शन नहीं ले पाए। अब पैनल्टी लगाना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

इस पर जलदाय विभाग के एक्सईएन माेहनलाल अराेड़ा का कहना है कि जिनके बिल आ रहे हैं, उनके जब नए कनेक्शन हाेंगे ताे किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। जबकि जाे लाेग हाल ही किसी काॅलाेनी में बसे हैं तथा उन्हाेंने विभाग की पेयजल लाइन से पानी नहीं लिया है उन्हें सामान्य वर्ग के लिए 1100 व बीपीएल के लिए 330 रुपए लिए जाएंगे। लेकिन जाे लाेग अवैध ताैर पर विभााग की पेयजल लाइन से पानी ले रहे और उन्हाेंने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया ताे उन्हें निर्धारित राशि के अलावा 6810 रुपए बताैर पैनल्टी भी जमा करवानी हाेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ