शहरवासियों ने एक दिन में लगाए 10 हजार से अधिक पाैधे

शहर में सोमवार को हरियाली अमावस्या के चलते एक दिन में 10 हजार से अधिक पाैधे लगाए गए। सरकारी विभाग, सामाजिक, व्यापारिक और अन्य संस्थाएं, युवा, महिलाएं, एजुकेशन ग्रुप के सदस्यों ने उत्साह से सरकारी जमीन, पार्क, खुले मैदान में पाैधे लगाकर भास्कर के एक पेड़ एक जिंदगी अभियान से जुड़े। साथ ही हरियाली अमावस्या पर शहर काे प्रदेश में नंबर वन बनाने का संकल्प भी लिया। पूरे मानसून में करीब 2 लाख पाैधे शहर मेंलग जाएंगे।

अनंतपुरा स्मृतिवन में विभिन्न संस्थाओं ने औषधीय पौधे लगाए गए। स्मृतिवन सलाहकार समिति के सचिव बृजेश विजयवर्गीय ने बताया कि हरियाली की कामना करते हुए औषधीय पौधों की पूजा अर्चना की गई तथा आंवला, हरड़, रैनी ,नीम तथा फलों आदि के एक दर्जन से अधिक नए पौधे लगाए एवं वट वृक्ष व पीपल आदि पेड़ों की पूजा की दीपक लगाया गया। रोटरी क्लब कोटा साउथ की अध्यक्ष हेमलता गुप्ता ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर क्लब ने अनंतपुरा स्मृतिवन में पौधरोपण किया।

विप्र फाउंडेशन की ओर से न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पार्क में पौधारोपण किया गया। इस दौरान फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री गिर्राज शर्मा, शहर युवा अध्यक्ष निशांत नन्दवाना, महामंत्री दीनदयाल शर्मा, विधायक संदीप शर्मा,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शिवकांत नन्दवाना, एनएमसीएच अधीक्षक डॉ. चन्द्रशेखर सुशील, पूर्व पार्षद ओम गुंजल विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।

ब्राह्मण कल्याण परिषद कोटा महानगर ने शॉपिंग सेंटर गोपेश्वर पार्क में पौधरोपण किया। मंडल अध्यक्ष सार्थक शर्मा ने बताया कि इस मौके पर विधायक संदीप शर्मा, पूर्व महापौर उप सुनीता व्यास, संभागीय अध्यक्ष ब्रजराज गौतम, शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, प्रमुख महामंत्री मनोज शर्मा, समाज सेवक अरुण भार्गव आदि मौजूद रहे।

मेडिकल कॉलेज कैंपस में इंटर्न डॉक्टर्स एसोसिएशन के डॉ. विकास बामनिया, मुख्य अतिथि एचओडी माइक्रोबायोलॉजी डॉ. घनश्याम सोनी, डॉ. कमलेश, डॉ. जितेश, डॉ. अर्पित, डॉ. अमित ढाका ने पौधे लगाए।

  • उर्मिला जैन फाउंडेशन की ओर से आरकेपुरम सीआई संदीप बिश्नाेई, अध्यक्ष पारस कुमार जैन व सचिव हेमेन्द्र राजावत ने आरकेपुरम व बारां रोड पर 150 पौधे लगाए गए।
  • अभिलाषा क्लब अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, सचिव विनीता राठी, मिनाक्षी जैन आदि ने राजीव गांधी नगर में ट्री गार्ड सहित पौधे लगाए, साथ ही उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
  • चंद्रेसल मठ में पुरातत्व संग्रहालय विभाग के महावीर पारेता, जितेंद्र सुवालका, युवराज सिंह, शालीन भास्कर, पं. राजेंद्र शर्मा ने पौधे लगाए।
  • समाजसेवी हरिकृष्ण बिरला के मार्गदर्शन में युवानेता सत्यनारायण शर्मा सत्तू की अगुवाई में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविन्द सिसोदिया, ऋषि अटवाल, अतुल मेहरा ने राधाकृष्ण मंदिर रोड, डडवाडा में पौधे लगाए।
  • न्यू रक्तदान महादान ग्रुप सेवा संस्थान की अाेर से राजीवगांधी नगर में शहीद भगतसिंह पार्क में पौधरोपण किया गया। इस दाैरान जीएमए अधयक्षा राकेश कुमार जैन, कृष्णा ब्लड बैंक के एमअाे डाॅ. सौरभ गुप्ता, चेतन पाण्डेय, नरेश दुबे, जगदीश गौतम अादि माैजूद रहे।
  • प्रताप नगर विकास समिति दादाबाड़ी के तहत भारत विकास परिषद चिकित्सालय के पास डीएल जैन, रवि गुप्ता, धैर्य रतन, महेंद्र जैन, श्याम शर्मा, अशोक सोमानी, घनश्याम, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, दीपक थाडानी, राजन करीर, केसी विजय, रामधन मीणा, एलके मिश्रा, लोकेश सोनी अादि माैजूद रहे।
  • लघु उद्योग भारती महिला इकाई अध्यक्ष श्वेता जैन, सचिव सीमा मूंदड़ा, महिला उद्यमी चांदनी पोद्दार, सरोज सिंघल, सरला मूंदड़ा अादि ने इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र में पौधे लगाए।

हरियाली अमावस्या पर सामाजिक संस्थाओं और आम लोगों ने कोटा को नंबर वन बनाने का संकल्प भी लिया

श्रावण कृष्णा अमावस्या पर दादाबाड़ी में पौधरोपण किया गया। इसमें बंसल, भीकम पारीक, शिवानंद शर्मा, एमके गोयल, पुरुषोत्तम गोयल, जेएस राठौड़, अशोक बोहरा ने पौधे लगाए।

रोटरी क्लब पद्मिनी अध्यक्ष ज्योति बिहानी, सचिव सुनीता मूंदढ़ा, सुभाष अग्रवाल, रचना अग्रवाल, क्लब उपाध्यक्ष गुरूप्रीत आनंद, नीना मित्तल, संगीता राठी, संगीता काबरा ने वल्लभनगर में पौधरोपण किया।

एक छोटी सी कोशिश संस्थान अध्यक्ष तजिंदर आर्य, सदस्य जतिंदर कौर, पवन तंवर, नवाब, लवीना, मीनू, सुमन गुप्ता, अंजू, रविंदर सिंह, अनिल गुप्ता व सुभाष आर्य ने ने लवकुश पार्क रंगबाडी योजना में 21 पौधे लगाए।

मल्टीपरपज स्कूल की विद्यालय वाटिका में राहुल शर्मा प्रधानाचार्य, राजेंद्र गौतम स्टाफ सचिव, महावीर नागर एनएसएस प्रभारी, दिनेश गौतम, कौशल मेवाड़ा, यशवंत गौतम व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक किरण सिंह उपस्थिति में एनएसएस स्वयंसेवकाें ने पाैधे लगाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Citizens put more than 10 thousand steps in one day


टिप्पणियाँ