जवाहर फाउंडेशन के सहयोग से जिले में दस हजार छायादार एवं फलदार पौधों का पाैधरोपण किया जाएगा। पूर्वांचल जन चेतना समिति की बैठक में पूर्वांचल जन चेतना समिति के मैनेजिंग ट्रस्टी रजनीश वर्मा ने बताया कि जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला के निर्देशानुसार अजमेर को हरा भरा बनाने के लिए जिले में दस हजार छायादार व फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
इसके साथ ही जनता को पौधे एवं ट्री गार्ड वितरित किए जाएंगे। समिति की बैठक का आयोजन पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इसमें निगम में नव मनोनीत पार्षद विपिन बैसिल, शैलेंद्र अग्रवाल, सब्बा खान, नगर पालिका पुष्कर में नवमनोनीत पार्षद ताराचंद गहलोत, शरद वैष्णव, गोपाल तिलोनिया, संगीता नागाेरा का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, प्रताप सिंह यादव, शिव कुमार बंसल, दिनेश शर्मा, गजेंद्र बोहरा उपस्थित थे। संचालन दिनेश के शर्मा ने किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ