डीएफओ राजीव कपूर के दिशा निर्देशन में शनिवार को फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने खटका नाका के तहत मौजा बहराई व मुहाल में दो स्थानों पर लगभग 10 बीघा वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है।
खटका नाका के फॉरेस्टर प्रेमनारायण भारद्वाज एवं केलवाड़ा फॉरेस्टर दीपक गौतम ने बताया कि खटका नाका के तहत मौजा बहराई में आरोपी पप्पू सहरिया ने लगभग छह बीघा वन भूमि पर पत्थरों का कोट व तार फेंसिंग कर अतिक्रमण कर लिया था। जिसे शनिवार को फॉरेस्ट विभाग की टीम ने हटाते हुए तार फेंसिंग को जप्त किया।
वहीं मौजा अमरोला के मुहाल क्षेत्र में आरोपी गुड्डू सहरिया ने तीन-चार बीघा वन भूमि पर तार फेंसिंग कर अतिक्रमण कर लिया था। जिसे मौके पर पहुंची टीम ने हटाया। इस कार्रवाई में नाका बिची प्रभारी सुरेश कुमार, वनरक्षक रामकुमार, मुकेश कुमार व रामकुमार शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ