छितराए टिड्‌डियों के दल को 1070 हैक्टेयर में मार गिराया

पीली टिड्डियों का बड़ा दल नोखा में मंडरा रहा है। इसकी सूचना पर सोमवार को कृषि विभाग ने हेलिकाॅप्टर से दवा छिड़काव की तैयारी कर ली, लेकिन इससे पहले ही दल इधर-उधर हो गए। लिहाजा ट्रैक्टर-कैंपर से पहुंची कृषि टीम ने सोमवार देर रात नोखा, श्रीडूंगरगढ़ और खाजूवाला क्षेत्रके करीब 1070 हैक्टेयर में टिड्डी दलों को मार गिराया। सहायक कृषि निदेशक रामकिशोर मेहरा ने बताया कि बस्ती में हेलिकॉप्टर से छिड़काव कराने पर जहरीले केमिकल से जनमानस को नुकसान होने का खतरा रहता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Scattering locusts killed in 1070 hectares


टिप्पणियाँ