जेडीए की ओर से मानसून के दौरान प्लांटेशन कार्यों के दौरान राज्य आपदा प्रतिसाद बल मुख्यालय, गाडोता में 1000 पौधे लगाए गए। पौधे करीब 10 फिट ऊंचाई के हैं। एसडीआरएफ की कमांडेंट डॉ.अमृता दुहान ने बताया कि जेडीए द्वारा आवंटित करीब 70 बीघा भूमि पर पुलिस आवास व निर्माण निगम लि. द्वारा नवनिर्मित एसडीआरएफ बटालियन परिसर में दो दिवसीय पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया था।
इस दौरान पौधे लगाए गए। इस मौके पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस व महाप्रबंधक आईपीएस ए पोनुचामी, आईपीएस सुष्मित विश्वास, जंगा श्रीनिवास सहित जेडीए के डीएफओ महेश तिवाड़ी आदि मौजूद थे। तिवाड़ी ने बतायाकि जेडीए की ओर से शहर की कॉलोनियों, पार्कों आदि में पौधे लगाए जा रहे हैं। इसमें संस्थाओं आदि की भी मदद ली जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ