जेकेलोन अस्पताल में मिठाई के नाम पर 1 हजार रुपए मांगे

जेकेलोन अस्पताल में डिलीवरी के बाद बख्शीश का ढर्रा खत्म नहीं हो रहा है। प्रेमनगर सेकंड निवासी युवक ने अधीक्षक को दी शिकायत में कहा मैंने पत्नी को 24 जुलाई की सुबह डिलीवरी के लिए जेकेलोन अस्पताल में एडमिट कराया था। रविवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे डिलीवरी हुई और बच्ची का जन्म हुआ।

डिलीवरी के बाद वहां मौजूद कार्मिक ने मेरी मां से मिठाई के नाम पर एक हजार रुपए मांगे। वहीं मौजूद मेरी सास ने 300 रुपए देने चाहे तो मना कर दिया और मरीज को वार्ड में शिफ्ट भी नहीं किया, न ही बच्ची हमें सौंपी। एक हजार रुपए देने के बाद ही पत्नी को वार्ड में शिफ्ट कराया। और बच्ची हमें सौंपी। अधीक्षक डॉ. एससी दुलारा ने बताया कि शिकायत मिली है, सोमवार को कार्रवाई करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ