शहर में मंगलवार को छितराई बारिश हुई। ब्यावर रोड व आसपास के इलाके में जहां 25 एमएम यानी 1 इंच बारिश हुई, वहीं कोटड़ा क्षेत्र में मामूली बूंदाबांदी ही हुई। आनासागर चौपाटी और वैशालीनगर इलाके में कुछ बारिश जरूर हुई।
शहर में सुबह से ही बादल छाने और धूप निकलने का दौर चलता रहा। दोपहर में उमस ने शहरवासियों को पसीने से तरबतर किया। शाम करीब 4 बजे घने बादलों के छाने की शुरुआत हुई। ब्यावर रोड, अजयनगर पर मौसम विभाग का माप केंद्र है, यहां पर 25 एमएम यानी 1 इंच बारिश दर्ज की गई।
8 जुलाई को भी ऐसी ही छितराई बारिश हुई : गत 8 जुलाई को भी शहर में ऐसी ही छितराई बारिश हुई। 8 जुलाई को ब्यावर रोड स्थित मौसम विभाग के माप केंद्र पर 00 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जबकि इसी दिन सिंचाई विभाग की ओर से मापी गई बारिश 30 एमएम यानी 1 इंच से ज्यादा बारिश हुई।
अधिकतम पारा 3.2 डिग्री नीचे आया : मंगलवार को अधिकतम पारे में 3.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम पारा 33.4 और न्यूनतम पारा 27.8 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम पारे में 2.2 डिग्री की गिरावट रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ